Advertisement

समाचार संध्या-07-09-2019- 95% of moon mission objectives have been accomplished

समाचार संध्या-07-09-2019- 95% of moon mission objectives have been accomplished ** भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने कहा - लैंडर से संपर्क टूटने के बावजूद चन्‍द्रयान-2 के 95 प्रतिशत उद्देश्‍य पूरे।

** प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों की सराहना की। कहा- सर्वश्रेष्‍ठ आना अभी बाकी।

** प्रधानमंत्री ने मुंबई में तीन मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला रखी। औरंगाबाद में पहले नए औद्योगिक स्‍मार्ट शहर का उद्घाटन किया।

** राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा - जम्‍मू कश्‍मीर में स्थिति में और सुधार। लगभग सभी क्षेत्रों से प्रतिबंध हटाए गए।

** ईरान ने कहा - उसने यूरेनियम संवर्धन के लिए नये अत्‍याधुनिक सेंट्रीफ्यूज का उपयोग शुरू किया।

** खेलों में: भारत के पायस जैन ने मंगोलिया में एशियन जूनियर एंड कैडेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

All India Radio News,Samachar Sandhya,Chandrayaan 2,

Post a Comment

0 Comments